
डेंटल कालेज की छात्रा ने तीन साल तक दैहिक शोषण करने का मामला कराया दर्ज, कारोबारी पहले ही कर चूका एक करोड़ वसूने का केस
रायपुर. की रहने वाली एक युवती ने रायपुर के एक कारोबारी पर रतनपुर क्षेत्र में सन 2012 से 2015 तक दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इससे पहले कारोबारी ने पंडरी थाने में 26 सितम्बर 2019 को भयदोहन का मामला दर्ज करवाया था।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी 24 साल की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि सन 2012 में वह बिलासपुर रहकर सकरी स्थित डेंटल कालेज में पढ़ती थी। देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी चेतन शाह (40) से फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती हो गयी और फिर दोनों में प्यार हो गया। चेतन बिलासपुर आकर उससे मिलता था।
कई बार उसने घुमाने के बहाने उसके साथ शारीरक सम्बन्ध बनाया। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गयी। 2019 में जब युवती की शादी तय हुई तो कारोबारी उसके होने वाले पति से मिलकर उसकी शादी तुड़वा दी। वह ना खुद उससे शादी कर रहा था और ना ही किसी और से करने दे रहा था।
जबकि कारोबारी ने आरोप लगाया है की युवती उसे अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगी। इसके बदले युवती कारोबारी से रुपयों की मांग करने लगी। आए दिन जब भी युवती को रुपयों की जरूरत पड़ती वो कारोबारी को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रकम ले लेती। युवती अब तक कारोबारी से करीब एक करोड़ रुपए वसूल चुकी है।
Updated on:
13 Feb 2020 04:09 pm
Published on:
13 Feb 2020 04:09 pm
