15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैट्रिमोनी साइट के जरिये महिला डाक्टर से दोस्ती की, होटल बुलाया और चॉकलेट खिलाकर एक साल तक किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार कमलेश ने उसे होटल में मिलने के बाद चॉकलेट खाने को दिया। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गयी। आरोपी ने उसकी बेहोसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 22 Jan 2020, 5:19 PM IST

female_doctor.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बना कर एक साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला डाक्टर से एक व्यक्ति ने मैट्रिमोनी साइट पर दोस्ती की और धोखे से उसके साथ दुह्कर्म किया। घटना के लगभग एक साल तक उसने पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक माह की बच्ची, मां और अज्ञात व्यक्ति की अवैध सम्बन्ध के शक में खौफनाक हत्या, चेहरा और गुप्तांग भी जलाया

जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली एक महिला डाक्टर ने 2018 में शादी के लिए अपनी प्रोफ़ाइल एक मैट्रिमोनी साइट पर बनाई हुई थी। वहीँ पर उसकी मुलाक़ात कमलेश कुमार पटेल से हुई। दोनों में दोस्ती हो गयी। जिसके बाद उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। कमलेश ने महिला डाक्टर को तेलीबांधा स्थित एक होटल में मिलने बुलाया।

महिला के अनुसार कमलेश ने उसे होटल में मिलने के बाद चॉकलेट खाने को दिया। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गयी। आरोपी ने उसकी बेहोसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

एक साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पड़ता ने थकहार कर अब जाकर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कमलेश कुमार पटेल बैंगलौर का रहने वाला है और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Whatsapp ग्रुप में भाजपा नेताओं के खिलाफ अश्लील टिपण्णी से मचा बवाल, विधायक ने दर्ज करवाया FIR