22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर जा रही 11वी की छात्रा के साथ उसका दोस्त करने लगा बदतमीजी, लड़की ने थप्पड़ मारा तो घोंप दिया चाक़ू

11वीं की छात्रा टैगोर नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। गुरुवार को दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपनी सहेलियों से बातचीत करते हुए घर लौट रही थी। इसी दौरान आर्यन साहू अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और छात्रा को गाली-गलौज करते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया।

2 min read
Google source verification
घर जा रही 11वी की छात्रा के साथ उसका दोस्त करने लगा बदतमीजी, लड़की ने थप्पड़ मारा तो घोंप दिया चाक़ू

घर जा रही 11वी की छात्रा के साथ उसका दोस्त करने लगा बदतमीजी, लड़की ने थप्पड़ मारा तो घोंप दिया चाक़ू

रायपुर. टैगोर नगर इलाके में एक स्कूल के बाहर छात्रा पर बदमाशों ने हमला किया। चाकूनुमा चीज से छात्रा पर हमला किया। उसके आंख के ऊपर चोट आई है। हमला करने के बाद बदमाश भाग निकले। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

9वी की छात्रा को किडनैप कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, 20 साल की सजा

पुलिस के मुताबिक 11वीं की छात्रा टैगोर नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। गुरुवार को दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपनी सहेलियों से बातचीत करते हुए घर लौट रही थी। इसी दौरान आर्यन साहू अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और छात्रा को गाली-गलौज करते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने भी उसे झापड़ मारा। इससे नाराज आर्यन और उसके साथी छात्रा से मारपीट करने लगे।

इस दौरान आर्यन ने चाकूनुमा हथियार निकाला और छात्रा पर हमला कर दिया। इससे छात्रा के आंख के ऊपर चोट आई। जान बचाने छात्रा दौड़कर अपने स्कूल की ओर भागी और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले आरोपी बाइक में फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सहपाठी ने बुलाया था बदमाशों को

पीडि़ता के परिजनों का आरोप है स्कूल में उसकी एक सहपाठी है, जिससे पिछले तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी सहपाठी ने अपने बाहरी दोस्तों को बुलाया और उससे हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी थी।

ये भी पढ़ें: डेंटल कालेज की छात्रा ने तीन साल तक दैहिक शोषण करने का मामला कराया दर्ज, कारोबारी पहले ही कर चूका एक करोड़ वसूने का केस