22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वी की छात्रा को किडनैप कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, 20 साल की सजा

परिजनों ने विष्णु बंजारे के खिलाफ तुमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन करने लगी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। लगभग एक साल बाद 29 अप्रैल 2019 को पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की।

less than 1 minute read
Google source verification
9वी की छात्रा को किडनैप कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, 20 साल की सजा

9वी की छात्रा को किडनैप कर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, 20 साल की सजा

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कक्षा 9वी में पढ़ने वाली एक छात्रा 17 फरवरी 2018 को अपने घर से छत्रवृत्ति लेने की बात कह कर घर से निकली लेकिन देर शाम वह घर नहीं पहुंची। घर वालों को छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि उसने उसे विष्णु बंजारे नाम के एक युवक के साथ जाते हुए देखा है।

डेंटल कालेज की छात्रा ने तीन साल तक दैहिक शोषण करने का मामला कराया दर्ज, कारोबारी पहले ही कर चूका एक करोड़ वसूने का केस

परिजनों ने विष्णु बंजारे के खिलाफ तुमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन करने लगी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। लगभग एक साल बाद 29 अप्रैल 2019 को पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की।

पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विष्णु बंजारे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपनी दीदी के घर ले गया। वहां उसने उसे पानी पीने को दिया जिसे पीने के बाद वो बेहोश हो गयी। जब उसे होश आया तो उसने खुद को भोपाल रेलवे स्टेशन पर पाया। जब उसने इसका विरोध करने की कोशिश की तो उसने चाक़ू मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।

वह उसे अपनी भांजी के घर ले गया। जहाँ उसने लगभग एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु बंजारे को जेल भेज दिया। अपराध सिद्ध होने के बाद न्यायालय ने उसे 20 साल सश्रम कैद और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: लाल रंग की कार खरीदने वालों से पुलिस कर रही पूछताछ, नहीं सुलझ रहा छात्रा की किडनैपिंग और मारपीट का मामला