जांजगीर चंपा

उद्योग खुलने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना

गौरव ग्राम अफरीद के जमड़ी नाले के करीब औद्योगिक संयंत्र
2 min read
गौरव ग्राम अफरीद के जमड़ी नाले के करीब औद्योगिक संयंत्र
गौरव ग्राम अफरीद के जमड़ी नाले के करीब औद्योगिक संयंत्र

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह विकासखंड के गौरव ग्राम अफरीद के जमड़ी नाले के करीब औद्योगिक संयंत्र स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम जागरण महिला समिति के सैकड़ो महिला सदस्यों ने बुधवार की सुबह एसडीएम कार्यालय चांपा के सामने धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। इनके विरोध प्रदर्शन को देखकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों की टीम महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दिया है।


गौरव ग्राम अफरीद के ग्राम जागरण महिला समिति के सदस्यों ने बताया कि चांपा तहसील के ग्राम बहेराडीह में स्थापित टाइल्स फैक्ट्री के दूषित वातावरण में काम करने वाली मजदूरों की सिलकोसिस नाम घातक बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद विवादित फैक्ट्री को शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। उसी विवादास्पद फैक्ट्री का नाम बदलकर अफरीद में स्थापित किया जा रहा है। फैक्ट्री के लिए ग्राम पंचायत में गुपचुप तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। शिकायत के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर ग्राम जागरण महिला समिति की महिलाएं एवं पुरूष चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। सैकड़ो महिलाओं ने १६ मई को सरपंच लता राठौर के घर के सामने कीर्तन भजन कर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं बुधवार की सुबह गांव की सैकड़ो महिलाएं ट्रैक्टर में बैठक चांपा के एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।


अब कलेक्टोरेट की बारी
गौरव ग्राम अफरीद के ग्राम जागरण महिला समिति के सदस्यों ने बताया कि यदि एसडीएम से बात नहीं बनती है तो कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। लेकिन गांव में किसी भी सूरत में उद्योग की स्थापना होने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि अब अगला धरना प्रदर्शन ३० मई को कलेक्टोरेट के सामने किया जाएगा।

Published on:
23 May 2018 06:13 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें