
Minor student drowned in canal: जांजगीर चांपा। जिले के हसदेव बांगो नहर में कल शाम अपने दोस्तों के साथ नहाने आया नाबालिग तेज बहाव में बह गया था।
छात्र को बहता देख दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजन व पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुट गई थी। गोताखोर की (Janjgir champa news) मदद से करीब 12 घंटों के बाद छात्र का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जांजगीर नवागढ़ के बड़े नहर में हुआ था। जहां तीन दोस्त नहाने आए हुए थे। दो दोस्त नहर के ऊपर खड़े थे और नितीश तिवारी (उम्र 14 वर्ष) बाजार पारा जांजगीर निवासी नहाने के लिए पानी में उतर गया। उसी दौरान नितीश का पैर फिसला और वह तेज बहाव में बह गया। दोस्त को बहता देख दूसरे साथी ने उसे बचने का प्रयास किया लेकिन (minor drowned in canal) वह असफल रहा और मदद के लिए गुहार लगाने लगा। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
करीब 12 घंटे बाद निकाला गया शव
8th class student drowned in canal: घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नाबालिग को तलाशने में जुटी हुई थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने SDRF को भी बुलाने के निर्देश दिए। रात हो जाने के कारण खोजबीन रोक दी गई थी। आज सुबह आस-पास के लोगों ने नीतीश तिवारी का शव धुरकोट भैसदा पुल माइनर के पास देखा और पुलिस को सुचना दी।
बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं। बताया जा रहा है कि मृतक नितीश तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर के (CG Hindi News) कक्षा आठवीं में पढ़ रहा था। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।