scriptCongress State Secretary Vikas Singh arrested for molestation Korba | कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह बिलासपुर से गिरफ्तार, आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का लगा आरोप | Patrika News

कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह बिलासपुर से गिरफ्तार, आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का लगा आरोप

locationकोरबाPublished: Sep 08, 2023 02:38:30 pm

Submitted by:

Khyati Parihar

Congress Secretary Vikas Singh arrested : अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला से छेड़छाड़ के तीन साल पुराने मामले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Congress State Secretary Vikas Singh arrested for molestation
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह गिरफ्तार
Congress Secretary Vikas Singh arrested In Korba: कोरबा। अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला से छेड़छाड़ के तीन साल पुराने मामले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार की शाम पुलिस ने विकास को कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार तड़के कोरबा लौटते समय पाली के पास विकास को पकड़ा। उन्हें पाली से दर्री लाया गया। लगे आरोपों के संबंध में कोरबा में पूछताछ की गई। इसके (Crime News) बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शाम लगभग 4 बजे कोरबा के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.