
अवैध शराब बिक्री रोकने निकली महिला कमांडो दल पर हमला
Attack on women commando team: गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरी में बुधवार की रात गांव में गठित महिला कमांडो का दल अवैध शराब बिक्री की सूचना पर समझाइश देकर बंद कराने निकला था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनेश्वरी सिन्हा समेत महिला कमांडो दल के अन्य सदस्यों ने लिखित आवेदन में बताया है कि गांव के महेश साहनी के घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिली थी। जिसे बंद कराने महिला कमांडो (Crime News) निकली थी। इसी दरमियान संजू देवार और राहुल देवार अपने 10 से ज्यादा साथियों के साथ महिला कमांडो पर हमला कर दिया। अश्लील गालियां देकर धक्का-मुक्की और मारपीट की। कुछ ग्रामीण बीच बचाव करने आए उनकी भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।
इस घटना में लक्ष्मी साहू, सरोज, चुम्मन बाई, चमेली बाई व पुष्पा को चोंट आई है। घटना के बाद पीड़ितों ने फिंगेश्वर थाने में रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने संजू देवार, राहुल देवार, रामेश्वरी देवार, शुभम, परमिला, महेश साहनी, रेखा साहनी, अरुण साहनी, नंद किशोर महंत, रामू महंत समेत सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ (Crime) मामला पंजीबद्ध किया है।
महिला कमांडो की शिकायत पर आरोपी बनाए गए 10 लोगों में से कुछ लोग पहले से अवैध शराब बिक्री के आरोपी हैं। विवाद का कारण भी अवैध शराब बिक्री है। जिसका जिक्र महिलाओं ने मौखिक रूप से थाने में किया है, दर्ज किए गए एफ आईआर में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए महिला कमांडो दल निकले थे, इसका कोई जिक्र नहीं है। बल्कि रोजाना की भांति भ्रमण पर निकले थे बताया गया है।
कार्रवाई होगी
Crime News: शराब जब्त नहीं की गई थी। फिर भी मामले की जांच जारी है। अगर शराब बेचना पाया जाता है तो आगे और कार्रवाई होगी। - कृष्णकुमार जांगड़े, थाना प्रभारी फिंगेश्वर
Updated on:
08 Sept 2023 01:13 pm
Published on:
08 Sept 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
