जांजगीर चंपा

नगरपंचायत में जुए की पत्तियों में लग रहा लाखों का दाव, पुलिस आरक्षक कर रहा मदद, वीडियो वायरल

Chhattisgarh News : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगरपंचायत खरौद में लाखों का जुआ चल रहा है।

2 min read
नगरपंचायत में जुए की पत्तियों में लग रहा लाखों का दाव, पुलिस आरक्षक कर रहा मदद, वीडियो वायरल

Chhattisgarh News : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगरपंचायत खरौद में लाखों का जुआ चल रहा है। जुआ में शिवरीनारायण के एक आरक्षक के शह पर चलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यहां हर रोज सैकड़ों की तादात में जुआरी दांव लगाने पहुंचते हैं। जिसकी शिकायत एसपी विजय अग्रवाल तक पहुंच चुकी है। अब इनकी खैैर नहीं रहेगी। क्योंकि वर्तमान में पुलिस प्रशासन जुआ के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है।

खरौद नगरपंचायत में एक जुआ फड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी तादात में जुआरी ताश की पत्ती में दांव लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां आसपास के गांव के जुआरी दांव लगाने पहुंचते हैं। यहां यह बताना लाजिमी है कि शिवरीनारायण थाने में पदस्थ एक आरक्षक अपने दम पर जुआ खिलवा रहा है। जिसकी भनक शिवरीनारायण टीआई को भी नहीं है।

दिलचस्प बात यह है कि यह जुआ एक कांग्रेसी नेता के दम पर चल रहा है। उसके द्वारा पुलिस को मैनेज करने की बात भी कही जा रही है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में यह जुआ लगातार संचालित होगा या फिर पुलिस के द्वारा ये पकड़े जाएंगे। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जुआरियों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि इसकी भनक जिले के पुलिस कप्तान तक पहुंच चुकी है। वीडियो 13 अगस्त की शाम 5 बजकर 6 मिनट की है। जिसमें बड़ी संख्या में जुआरी बड़े-बड़े नोटो को फड़ में बैठकर दांव लगा रहे हैं। बाकायदा इस इलाके में दो तीन सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं ताकि यदि पुलिस या कोई अन्य व्यक्ति आए तो उन्हें अलर्ट कर सकें ताकि वे भाग सकें।

Published on:
16 Aug 2023 11:36 am
Also Read
View All