Vegetables Price Today : 200 रुपए किलो टमाटर होने से सामान्य वर्ग के लोगों के थाली से टमाटर गायब हो गया था। लेकिन अब उसके लिए सुकुन भरी खबर है कि टमाटर के दाम अब 80 रुपए से नीचे आ गया है। हालांकि अभी भी दाम ज्यादा है, लेकिन पहले से लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। फिलहाल अभी लोकल बाड़ी से टमाटर आना शुरू नहीं हुआ है। लोकल आने के बाद ही टमाटर के दाम पहले की रेट में आ जाएंगे। टमाटर के दाम अब नीचे गिरना शुरू हो गए हैं। जांजगीर मंडी में अब टमाटर के मूलय में सीधे 50 से 70 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।