Raipur Crime News : इसके बाद आरोपी ने उनसे 1 लाख रुपए की मांग की। महिला ने 1 लाख रुपए दे दिया। छात्रा का पांडुचेरी के मेडिकल कॉलेज में सीट मिल गई, लेकिन आरोपी ने उसे रायपुर के रिम्स मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद 7 लाख रुपए और मांगे। 8 लाख लेने के बाद भी छात्रा का एडमिशन रिम्स कॉलेज में नहीं कराया। इसकी शिकायत पर पंडरी पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के गिरोह से जुड़ा है, जो मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन कराने का झांसा देकर ठगी करते हैं।