जांजगीर चंपा

नैला रोड बना यमलोक का द्वार, हर दिन हो रहे जानलेवा हादसे

इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है
2 min read
इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है
इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है

जांजगीर-चांपा. जांजगीर शहर यूं तो शांति और सुकून वाला शहर माना जाता है, लेकिन यहां के व्यापारी मुनाफा के आगे लोगों की सुख सुविधा को भूल जा रहे हैं। इनके द्वारा अपनी दुकान के आगे सड़क तक समान लगा दिया जाता है।

इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है और लोगों की मौत तक हो रही है। दुर्भाग्य से इन मौतों के बाद भी व्यवस्था सुधारने के लिए जिम्मेदार नगर पालिका व पुलिस प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। शहर की हार्ट लाइन कही जाने वाली नैला रेलवे क्रासिंग से लेकर पुलिस पेट्रोल पंप खोखरा तक की रोड का आलम यह है कि यहां कब किसकी जान चली जाए किसी को पता नहीं है।

यहां हर दिन हर रोज एक-दो सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं के लिए जितना जिम्मेदार गलत तरीके से वाहन चलाने वाले हैं उससे अधिक जिम्मेदार इस सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी दुकान खोलकर बैठे व्यापारी हैं। व्यापारियों को चाहिए कि वह अपनी दुकान की हद में ही समान रखें लेकिन वह सड़क की पटरी में दकान का बोर्ड लगाते हैं और उसके बाद समान रख देते हैं। इस जाम में जिले के कलेक्टर एसपी से लेकर अन्य बड़े आधिकारी भी फंसते हैं, लेकिन इसके निराकरण के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में जिला प्रशासन यहां के व्यापारियों और अतिक्रमणकारियों के सामने पंगु नजर आ रहा है।

इसका जीता जागता उदाहरण कुछ महीने पहले पालिका और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई है। पुलिस प्रशासन ने पालिका की टीम के सहयोग कचेहरी चौक से नेताजी चौक तक का अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन दूसरे दिन ही स्थिति जस की तस हो गई। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही पालिका प्रशासन की दिखाई दे रही है।


-राजस्व अधिकारियों सहित पालिका की टीम को बुलाकर नैला रेलवे स्टेशन सहित इस पूरी सड़क का सीमांकन कराया जाएगा। अतिक्रमण वाले स्थान को मुक्त कराकर वहां पीली लाइन या दूसरे उपए किए जाएंगे, जिससे दोबारा यहां अतिक्रमण न हो सके। जल्द ही इसके लिए पुलिस प्रशासन बड़ा अभियान चलाएगा।
-नीतु कमल, एसपी, जांजगीर-चांपा

Published on:
04 Jul 2018 11:56 am
Also Read
View All
Govt Teachers Alcohol Party: सक्ती के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी! 5 शिक्षक और एक स्वीपर को नोटिस, Video वायरल

Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता