7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिकअप ने स्कूटी को मारी ठोकर, सवार तीन लोगों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल दाखिल

- नगरदा के पास जर्वे की घटना

2 min read
Google source verification
पिकअप ने स्कूटी को मारी ठोकर, सवार तीन लोगों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल दाखिल

पिकअप ने स्कूटी को मारी ठोकर, सवार तीन लोगों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल दाखिल

जांजगीर-चांपा. नगरदा थानांतर्गत ग्राम जर्वे के पास 24 जून की दोपहर ढाई बजे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। तीनों को गंभीर अवस्था में पहले एनकेएच अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अपोलो रेफर कर दिया है।

पीडि़तों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से अपोलो के डॉक्टरों ने घायल नर्सिंग की छात्रा मेकाहारा रेफर कर दिया है। हादसा इतनी भयावह थी कि नर्सिंग की छात्रा मेकाहारा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इधर मामले की शून्य में प्राथमिकी रिपोर्ट रामपुर चौंकी में दर्ज कराई गई थी, लेकिन रामपुर पुलिस ने अब तक मामले की डायरी नगरदा थाने को नहीं सौंपी है। इसके चलते आरोपियों की पड़ताल नहीं हो पाई है।

Read More : डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल का प्रकरण उठने के बाद कलेक्टर बौखलाए, प्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें
जानकारी के अनुसार चांपा निवासी स्वास्थ्यकर्मी हर प्रसाद खूंटे की पत्नी ज्योति खूंटे अपने बेटे व अपनी भांजी निकीता दिनकर 22 (नर्सिंग छात्रा) के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एएनए 6192 में सवार होकर 24 जून की ढाई बजे दमाउधारा घूमने गए थे। घूमकर वे चांपा की ओर आ रहे थे। जर्वे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 एबी 2286 का चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी में सवार ज्योति व निकीता दिनकर व मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों मौके पर गिर पड़े।

तीनों के शरीर में गंभीर चोटें आई थी। तीनों को गंभीर अवस्था में पहले चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराए। इसके बाद चांपा एनकेएच अस्पताल प्रबंधन ने ज्योति व मासूम का इलाज किया और निकीता की स्थिति को देखते हुए उसे कोरबा के एनकेएच रेफर कर दिया।

कोरबा के एनकेएच में बखूबी इलाज नहीं होने के बाद यहां के डॉक्टरों ने निकीता को अपोलो रेफर कर दिया। चूंकि अपोलो में खर्च अधिक आने के कारण अपोलो के डॉक्टरों ने निकीता को मेकाहारा जाने की सलाह दी। वर्तमान में निकीता मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। निकीता के परिजनों की माली हालत खराब होने के कारण उसका बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उसके परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।