जांजगीर चंपा

Public opinion : डिजिटल इंडिया के डाकघर में एक माह से नेट फेल, किसान विकास पत्र लेकर भटक रहे हितग्राही

केवल ऑफ लाइन सेवा का अड्डा बना नैला का पोस्ट ऑफिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 8:48 PM IST
केवल ऑफ लाइन सेवा का अड्डा बना नैला का पोस्ट ऑफिस
केवल ऑफ लाइन सेवा का अड्डा बना नैला का पोस्ट ऑफिस

जांजगीर-चांपा. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया का सपना देख रहे हैं वहीं दूसरी सरकारी विभाग इस सपने को पतीला लगा रहे हैं। इसका जीता जगता उदाहरण जांजगीर जिला अंतर्गत स्थित नैला पोस्ट ऑफिस है। यहां २५ नेट पूरी तरह से ठप है और कोई भी ऑन लाइन काम नहीं हो रहा है। इससे कई लोग यहां आते तो हैं पर निराश लौट जा रहे हैं।


जांजगीर बीटीआई चौक निवासी दीपक पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने किसान विकास पत्र नैला डाकघर से खरीदा था। उसकी समयावधि पूरी हो चुकी है। वह सात दिन से लगातार डॉकघर के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसका किसान विकास पत्र नहीं भुन रहा है। पोस्ट मास्टर का कहना है

कि नेट फेल है और जब तक वह ठीक नहीं होगा किसान विकास पत्र नहीं भुनेगा। नैला डाकघर का पोस्टमास्टर दीपक पाण्डेय को जांजगीर पोस्ट ऑफिस भेज रहा है तो जांजगीर पोस्ट ऑफिस का स्टॉफ नैला से ही काम होने की बात कहकर उसे वहां से चलता कर दे रहा है। दीपक पाण्डेय ने बताया कि नेट फेल होने की समस्या पिछले २५ जून से है, लेकिन इसे सुधारा नहीं जा रहा है।

सहायक अधीक्षक ने भी खड़े किए हाथ
दीपक पाण्डेय ने बिलासपुर स्थित सहायक अधीक्षक पोस्ट ऑफिस बिलासपुर को फोन नंबर ०७५२, २५०१६६ पर फोन लगाकर इसकी शिकायत की तो वहां से भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला। वहां से यह तो नहीं कहा गया कि नेट की समस्या ठीक होगी कि नहीं उल्टा दीपक को यह जरूर बताया गया कि नैला से नहीं हो रहा तो जांजगीर से काम करवा लो।

Published on: