
ग्राम हरदी महामाया में सब स्टेशन
जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी महामाया में सब स्टेशन होने के व दर्जनों गांव को विद्युत सप्लाई होने के बाद भी यहां एक भी लाइनमेंन नहीं होने से थोडी सी फाल्ट होने के लाइनमेंन के अभाव में घंटों बिजली बंद पड़ा रहता है। सहायक लाइनमेंन सोनी गांव में कभी भी नजर नहीं आता है।
ऐसे में सब स्टेशन में आपरेटरों को काम करना पड़ता है। दर्जनों गांव में रोजाना किसी न किसी कारण फाल्ट रोजाना होता है। ऐसे में गांव में लाइनमेंन नहीं होने के कारण लोगों बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मंगलवार की शाम हल्की बारिश होने के कारण रात 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी जो की बुधवार की सुबह 9 बजे बहाल हो सकी है।12 घंटे बिजली बंद होने से लोगों को रात के अंधेेरे में गुजारना पड़ा। लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात की शुरुआत ही है, अभी से यह हाल तो आने वाले समय में क्या होगा।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण कटौती हो रही है, जल्द ही उपभोक्ताओं को इससे निजात मिल जाएगी और उन्हें 20 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। हरदी महामाया में सब स्टेशन होने के बाद भी एवी स्वीच नहीं होने के कारण किसी दूसरे गांव में फाल्ट होने के कारण दर्जनों गांवों की बिजली बंद की जाती ऐसे में गांव में सब स्टेशन होने की ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों ने कई बार एवी स्वीच लगाने की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग के आला अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक गांव में फाल्ट होने से दर्जनों गांवों के लोग बिजली के लिए घंटों इंतजार करते नजर आते है। सब स्टेशन में एवी स्वीच नहीं होने से लोगों को विद्युत के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-मंगलवार की रात 33 केवी में फाल्ट होने के कारण विद्युत बंद किया गया था। साथ ही हरदी में लाइनमेंन को रूकने के लिए बोला जाएगा।
-सुनील बरेठ, जेई बलौदा
Published on:
27 Jun 2018, 9:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.