27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के पहले नहीं हुई नालियों की सफाई अब इसका खामियाजा भुगतेंगे लोग

अभी तक जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 2:17 PM IST

अभी तक जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं

अभी तक जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं

जांजगीर-चांपा. मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बावजूद अभी तक जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं हो पाई है। कहीं नालियां पटी पड़ी है तो कहीं उनका निकास ही जाम हो गया है। कई मोहल्लों में रास्ते तो बना दिए गए लेकिन जल निकासी का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है।

बारिश का दौर शुरू होने से अब नालियों की सफाई भी आसान नहीं होगी, ऐसे में जल निकासी की आधी अधूरी तैयारी अभी से लोगों की नींद उड़ाने लगी है।


जिले की एकमात्र 25 वार्डों वाली नगरपालिका क्षेत्र में नगर के मुख्य हिस्से को छोड़ दें तो बाकी हिस्सों में जल निकासी का इंतजाम ही नहीं किया गया है। जहां नालियां हैं, वहां भी अधिकांश जगहों पर जाम पड़ी है। बारिश के दिनों में लिंक रोड की नालियां गंदगी से पटी है।

इस बार खाली जमीन पाट दिए जाने से स्थिति और बिगडऩे का अंदेशा है। तेज बारिश होने पर लिंक रोड में जलजमाव होगा। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एल टाइप की नालियां बनाए जाने से जल निकासी में दिक्कत आती है। वहीं नालियां जाम होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है।

जल निकासी अभी तक दुरुस्त न होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भी डर सताने लगा है। मौजूदा समय में भी नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नालियों और गलियों की सफई न होने से जगह-जगह गंदगी पसरी दिखाई दे रही हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी से मच्छरों की भरमार है। नालियों का सड़ांध आवागमन दुश्वार किए हुए है, बावजूद संबंधित ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर पालिका की माने तो अधिकांश नालियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। कई स्थानों पर नालियां काफी क्षतिग्रस्त हैं। जलजमाव के चलते कई घरों में पानी घुस जाता है। बरसात के पानी से जल भराव होने की स्थिति कई जगहों पर बन जाती है। सबसे बुरा हाल लिंक रोड के समीप का है।

यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे घुटने भर पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए कई बार कहा गया लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई।

-नालियों का सफाई का काम चल रहा है। जल्द से जल्द सभी जगहों की नालियों की सफाई हो जाएगी।
-मालती देवी रात्रे, अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर-नैला

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग