जांजगीर चंपा

नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप

CG News: ग्राम पंचायत सकर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक इन दिनों कबाड़खाना की तरह नजर आ रहा है।
less than 1 minute read
नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप
नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप

मालखरौदा । CG News: ग्राम पंचायत सकर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक इन दिनों कबाड़खाना की तरह नजर आ रहा है। यहां बच्चों के लिए भेजे गए झूला और खेलकूद के सामान एक कोने में पड़े हुए हैं। इसे लगाने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में एक ओर जहां बच्चों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्र में लोहे का सामान रखे होने से कभी भी बच्चों के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। केंद्र में जहां पर छोटेे बच्चे पढ़ाई करते हैं, खाना खातेे हैं, वही लोहे की सामग्री रख दी गई है। इसको लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भी खुद परेशान हैं। बताया जा रहा है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु विभाग के अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।

इसके कारण कार्यकर्ता, सहायिका बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाए, यह सोचकर चिंतित रहते हैं। कई बारे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर पड़े लोहे के सामग्री से खेलने लग जाते हैं। इधर उपयोग नहीं होने से शासन के पैसे व्यर्थ बर्बाद हो रहे हैं।

Updated on:
18 Oct 2023 03:13 pm
Published on:
18 Oct 2023 03:13 pm
Also Read
View All
Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने

अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे अगला गैस सिलेंडर, जांजगीर-चांपा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत