कम समय में पतले धार से घर की जरुरतों के साथ कूलर के लिए पानी भरना लोगों के लिए दुश्कर कार्य हो गया है।
जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी महामाया में टेप नल के पानी के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों के सामने टेपनल से जल प्रदाय के समय में कटौती करने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। एक तो पहले से ही पतले धार की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जबकि गर्मी का पूरा तीन माह बचा है। पंप हाउस के बोर से पर्याप्त पानी नहीं निकलने को कारण बताया जा रहा है।
वार्डों में जल प्रदाय करने पंप हाउस है तथा बोर में सबमर्सिबल डालकर सीधे सप्लाई किया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर बोर से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं निकल रहा है, जिससे वार्डों में हो रहे जल प्रदाय के समय सीमा में कटौती करनी पड़ी है। इसके पहले करीब माहभर से घरों में लगे टेपनल से निकल रही पानी की धार पतली हो गई है।
इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के सामने समय की कटौती करने से दूबर को दो अषाड़ की कहावत चरितार्थ हो रही है। कम समय में पतले धार से घर की जरुरतों के साथ कूलर के लिए पानी भरना लोगों के लिए दुश्कर कार्य हो गया है। समय की कटौती की मार झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा वार्ड क्रमांक 11 व 12 के ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए दो-चार होना पड़ता है।
टूल्लूपंप बना मुसीबत
ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 11 देवांगन पारा के लोगों को पानी चालू किया जाता है तो टूलूू पंप से पानी खिंच लेते हैं। उसके बाद जब वार्ड क्रमांक 10 में पानी खोला जाता है तो फिर भी टूल्लू पंप बंद नहीं करने से पानी नीचे की ओर से नहीं आने से लोग पानी के रोजाना मारपीट की नौबत निर्मित होता है।
बन रही विवाद की स्थिति
जल संकट गहराने के कारण कुछ वार्डों में तो पानी भरने के नाम पर रोज लोगों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। एक तिहाई वार्डों में पानी की तकलीफ ज्यादा हैए जहां टेप नलों से लोगों को भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग पानी भरने के लिए टूट पड़ते हैं।
-प्रत्येक वार्ड में एक घंटे के लिए पानी खोला जाता है। बिना टूल्लूपंप के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता- सुकृता साहू, सरपंच ग्राम पंचायत हरदी