Pamgarh MLA Viral Audio: रेत माफिया से लेनदेन वाला वायरल वीडियो को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रेत चोर गद्दी छोड़ो, भ्रष्टाचार विधायक को हटाओ के नारे लगाते रहे।
Pamgarh MLA Viral Audio: रेत माफिया से लेनदेन वाला वायरल वीडियो को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रेत चोर गद्दी छोड़ो, भ्रष्टाचार विधायक को हटाओ के नारे लगाते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वायरल ऑडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह राजनीति बवाल का रूप ले लिया है। रेत माफिया से कथित बातचीत के वायरल ऑडियो को लेकर पामगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश जताते हुए विधायक शेषराज हरवंश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा ने रेत चोर गद्दी छोड़ो और भ्रष्ट विधायक हटाओ जैसे नारों के साथ विधायक से इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन पामगढ़ के अंबेडकर चौक में आयोजित किया गया। जहां भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी संतोषी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संतोष लहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक शेषराज हरवंश अवैध रेत खनन में लिप्त माफियाओं से संपर्क में हैं और वायरल ऑडियो इस बात का प्रमाण है। भाजपा ने मांग की है कि विधायक तत्काल इस्तीफा दें और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक शेषराज हरवंश ने बयान जारी कर कहा कि यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है और मेरी छवि को खराब करने की राजनीतिक साजिश बताया। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में जांच की मांग की गई।
जांच नहीं होने पर आगे उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, अध्यक्ष जिला पंचायत सत्यलता मिरी, संतोषी सिंह, संतोष लहरे, प्रतिभा कश्यप, मानेश जांगड़े, गुरुदयाल पाटले, मनोबल जाहिरे, प्रियंका टंडन, मनोज घोष, सुभाष ओग्रे, संजय खांडे सहित पामगढ़ मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधायक का विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुतला को बुझाना तक नहीं पहुंची। हालांकि पहले पानी वगैरह की तैयारी कर ली थी। लेकिन आग बुझाने प्रयास नहीं किया गया। इससे साफ रहा कि सत्ता पक्ष का दबदबा रहा।