जांजगीर चंपा

यात्री बस के खलासी ने खोया नियंत्रण और पहिए के नीचे आ गिरा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

अकलतरा से पामगढ़ होकर ससहा की ओर जा रही यात्री बस
2 min read
अकलतरा से पामगढ़ होकर ससहा की ओर जा रही यात्री बस
अकलतरा से पामगढ़ होकर ससहा की ओर जा रही यात्री बस

जांजगीर-चांपा. अकलतरा से पामगढ़ होकर ससहा की ओर जा रही यात्री बस का हेल्पर शुक्रवार की सुबह हिरी मोड़ के पास पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे हेल्पर का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर यात्रियों में खलबली मच गई।

बस को मौके पर ही रोककर यात्रियों को उतारा गया और दूसरे साधन से यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना हिर्री मोड़ पामगढ़ के पास की है।


पामगढ़ पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे राणीसती दादी बस अकलतरा से पामगढ़ होकर ससहा की ओर जा रही थी। बस में तकरीबन एक दर्जन यात्री सवार थे। बस हिरी गांव के मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस के पहले दरवाजे के गेट में खड़ा कंडक्टर छोटू उर्फ ननकी बाबू साहू अचानक नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह पिछले पहिए में आ गया।

पहिए से सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने बस को रोका और यात्रियों को नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक अन्य सवारी गाड़ी की व्यवस्था की गई। कुछ यात्री खुद के साधन से चलते बने। इसके बाद दुर्घटनाकारित बस को थाना लाया गया। वहीं मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-------------

बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे मां बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
जांजगीर-चांपा। अकलतरा के शर्मा पेट्रोल पंप मेन रोड के पास बुधवार की दोपहर १ बजे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में सवार दंपती व बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे व पिता को गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

Published on:
04 May 2018 06:30 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें