जांजगीर चंपा

बलात्कार के आरोपी डॉक्टर पर मेहरबान है जिला अस्पताल, सगी भांजी के साथ किया था दुष्कर्म

दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपी अपने परिवार के साथ जिला हॉस्पिटल में ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा है। यही नहीं उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है।
less than 1 minute read
doctor_raped_his_own_daughter.jpg

जांजगीर-चांपा. अगर आपके पास पैसा और रुतबा है तो आपके लिए नियमो को कैसे ताक पर रखा जाता है उसी की बानगी है जिले का सरकारी अस्पताल। जहाँ बलात्कार के एक आरोपी डाक्टर को इलाज के नाम पर प्राईवेट वार्ड की सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाई गयी हैं।

दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपी अपने परिवार के साथ जिला हॉस्पिटल में ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा है। यही नहीं उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है।

जिला अस्पताल प्रबंधन का इस मामले में कहना है कि आरोपी को शुगर और बीपी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। प्राईवेट वार्ड में क्यों भर्ती कराया गया और उसकी क्या स्थिति है इस सम्बन्ध में सबंधित डॉक्टरों से रिपोर्ट की मांग की गयी है।

आपको बता दें कि 11 नवंबर को जिला अस्पताल जांजगीर के डॉक्टर पीएस कुर्रे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने अनुसार आरोपी ने अपने ही विभाग में पदस्थ अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था।

Updated on:
19 Nov 2019 03:34 pm
Published on:
19 Nov 2019 03:34 pm