31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो हमे जान से मार देगा आप प्लीज हमें बचा लीजिये, पुलिस वालों ने कहा- पहले थाने आकर रिपोर्ट लिखाओ

उसने कुल्हाड़ी से भी प्रहार करने की कोशिश की लेकिन बीच-बचाव कर उसे जैसे-तैसे रोका गया और कुल्हाड़ी छीन ली गयी। इसके बाद उसने सो रहे बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया। एक महिला को दांत से काट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 18 Nov 2019, 4:51 PM IST

jashpur_kotwali.jpg

जशपुरनगर. अगर आप सिटी कोतवाली के रहने वाले हैं और किसी मुसीबत में फंसे हुए हैं तो पुलिस से मदद मांगने की गलती ना करे क्योंकि पुलिस आपकी मदद करने के बजाय आपको ही थाने आकर शिकायत करने बात करने लगेगी। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ है।

अवैध सम्बन्ध का था शक, गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा

माहिला जशपुर सिटी कोतवाली से लगे लोखंडी इलाके में रहती है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को मारने पीटने लगा। उसने कुल्हाड़ी से भी प्रहार करने की कोशिश की लेकिन बीच-बचाव कर उसे जैसे-तैसे रोका गया और कुल्हाड़ी छीन ली गयी। इसके बाद उसने सो रहे बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया। एक महिला को दांत से काट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

शर्मनाक: मजदुर युवती के साथ पहले सामूहिक बलात्कार हुआ फिर रही सही कसर पुलिस और समाज ने पूरी कर दी

इससे आजीज आकर उसकी बहन आराधनी सिंह ने सिटी कोतवाली में फोन कर मदद मांगी और मौके पर पहुंचने को कहा। पुलिस वालों ने मौके पर पहुंचने के बजाय उन्हें थाने आ कर शिकायत करने का बेतुका फरमान सुना दिया। उसने दुबारा फोन करने की कोशिश की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें: भूखे पेट खेतों में हल चलाने वाले भोजराम ने तय किया शिक्षाकर्मी से एसपी बनने तक का सफर