जांजगीर चंपा

बड़ा हादसा! दो बाइक की आपस में हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 युवक की मौत, मचा हड़कंप

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ में आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक फिर तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 12:54 PM IST
Road Accident

Road Accident: जांजगीर चांपा के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकरी के मुताबिक ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारतीय रामनामी भजन मेला चल रहा है। पिरदा भजन मेला में दुकान लगाने वाले लोकेश चंद्रा एवं भाई लक्की चंद्रा दोनों भाई स्प्लेंडर बाइक से ग्राम बरभाठा थाना डभरा अपने दुकान से खाना खाने ग्राम बरभाठा आ रहे थे जैसे ही भजन मेला से कुछ दूरी पीपल पेड़ पास पहुंचे ही थे कि अमलीडीह से पिरदा भजन मेला के तरफ जा रहे पल्सर गाड़ी से तेज रफ्तार बाइक सवार भागवत सतनामी ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जहां मोटरसाइकिल सवार युवक लोकेश चंद्रा उम्र 17 साल पिता डमरू चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई एवं दूसरा भाई लक्की चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

तेज रफ्तार की मोटरसाइकिल सवार युवक भागवत सतनामी को गंभीर हालत में 112 वाहन से अस्पताल हसौद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए जैजैपुर रेफर किया गया। जहां युवक भागवत सतनामी कि मौत हो गई। ग्राम भैनातोरा हसौद थाना क्षेत्र का रहने वाले भागवत सतनामी उम्र 18 साल बताया जा रहा है एवं जबरजस्त भिड़ंत से दोनों मोटरसाइकिलों की परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल युवक लक्की चंद्रा को अस्पताल ले जाया गया। वहीं रामनामी भजन मेला में शोक की लहर है एवं सन्नाटा छाया हुआ है।

Road Accident In CG: परिजनों ने किया चक्काजाम

मृतक के परिजनों ने मुआवजा को लेकर हसौद डभरा मार्ग पर अमलीडीह बस स्टैंड के पास एक घंटे चक्काजाम कर दिया। जिसे आवागमन बाधित रहा। घटना एवं चक्काजाम घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी गई। अधिकारियों के समझा इस पर परिजन मान गए और जल्दी ही चक्काजाम समाप्त कर दिया। अतिरिक्त तहसीलदार बिसाहिन चौहान द्वारा परिजनों को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई वहीं मृतक लोकेश चंद्रा के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए (Road Accident In CG) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा भेजा गया।

Updated on:
11 Nov 2024, 12:54 PM IST
Published on: