जांजगीर चंपा

Govt Teachers Alcohol Party: सक्ती के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी! 5 शिक्षक और एक स्वीपर को नोटिस, Video वायरल

Teachers Drinking in School: सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Chhattisgarh News
शिक्षकों की शराब पार्टी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Viral video teachers drinking in school: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले के बोड़सरा स्कूल में सामने आए शर्मनाक मामले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब सक्ती जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल परिसर में शिक्षकों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, किरारी का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर पांच शिक्षक और एक स्वीपर कथित रूप से शराब पीते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग हरकत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीईओ ने वीडियो में दिखाई दे रहे पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के बाद होगी विभागीय कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में संबंधित कर्मचारियों से पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल

स्कूल परिसर को शिक्षा और अनुशासन का केंद्र माना जाता है, ऐसे में शिक्षकों का इस तरह का कथित आचरण कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे पहले भी जांजगीर-चांपा जिले के बोड़सरा स्कूल से जुड़ा मामला चर्चा में रहा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अब सभी की नजर संबंधित कर्मचारियों के जवाब और विभाग द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Updated on:
07 Aug 2026 06:31 pm
Published on:
07 Aug 2026 06:31 pm
Also Read
View All
Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें