जांजगीर चंपा

चांपा में सड़क की बदहाली को लेकर नगरवासियों ने खोला मोर्चा, आज कलेक्टोरेट का किया घेराव, कल से बेरियर चौक में करेंगे चक्काजाम

लोगों का कहना है गौरवपथ की हालत नर्क से बदतर हो चुकी है। चौबीसों घंटे भारी भरकम वाहनें गुजर रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।

2 min read
चांपा में सड़क की बदहाली को लेकर नगरवासियों ने खोला मोर्चा, आज कलेक्टोरेट का किया घेराव, कल से बेरियर चौक में करेंगे चक्काजाम

जांजगीर-चांपा. कोसा, कांसा, कंचन और कागज की चांपा नगरी अब कबाडख़ाने की नगरी बनकर रह गई है। भारी भरकम वाहन चलने से शहर का हृदय स्थल धूल के गुबार में समा गया है। सड़क के परखच्चे उड़ गए हैं। गौरव पथ से लेकर कुरदा रोड, बिर्रा रोड से कोरबा रोड की सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जिसे देखते हुए नगर के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट व एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया।

नगर के लोगों का कहना है गौरवपथ की हालत नर्क से बदतर हो चुकी है। चौबीसों घंटे भारी भरकम वाहनें गुजर रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। जिसकी मरम्मत के लिए प्रशासन हीला हवाला कर रही है। इसके चलते नगर के लोगों ने शनिवार की सुबह 11 बजे से बेरियर चौक में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें

Breaking : पत्नी का एक नहीं, दो नहीं इतने लोगों से था अवैध संबंध, तंग आकर एसपी आफिस मेंं पदस्थ एएसआई ने लगाई फांसी

चांपा इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर आंसू बहा रही है। सबसे खराब स्थिति बेरियर चौक से लेकर कुरदा रोड की है। यहां एक कदम चलना जान गवांने के बराबर लग रहा है। धूल के गुबार से लोगों का उम्र आधी हो जा रही है। नगर का गौरव कहे जाने वाला गौरव पथ अब घुटने भर के गड्ढे में गोता लगा रहा है। चौबीसों घंटे भारी भरकम वाहनों के चलने से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।

इस रूट में कालेज, बस स्टैंड, नगरपालिका, विवेकानंद उद्यान, सिंचाई आफिस, पीएचई कार्यालय, स्कूल, हॉस्पिटल सहित दर्जनों दफ्तर संचालित होते हैं। यह रूट अब व्यस्ततम रूट हो चुका है। जबसे बिर्रा रूट का डायवर्ट कर इस रूट में भारी वाहनों को गुजारा जा रहा है तब से पूरा शहर नर्क के समान हो चुका है। इन सभी तरह की समस्याओं के लिए नगर के लोग परेशान हैं। शक्रवार की सुबह सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया।

नगर के लोगों का कहना है कि यात्री गाडिय़ों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का शहर के बीच से आवागमन बंद किया जाए। भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर शहर के आउटर से गुजारा जाए। इसी तरह गौरव पथ को सीएसआर मद से बनवाई जाए। उक्त मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सभी नगरवासी शनिवार की सुबह 11 बजे से बेरियर चौक में चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें

पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं बुधवार को रखेंगी निर्जला व्रत, ये होंगे शुभ मुहूर्त
Published on:
14 Sept 2018 06:33 pm
Also Read
View All