14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : पत्नी का एक नहीं, दो नहीं इतने लोगों से था अवैध संबंध, तंग आकर एसपी आफिस मेंं पदस्थ एएसआई ने लगाई फांसी

- कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया

2 min read
Google source verification
Breaking : पत्नी का एक नहीं, दो नहीं इतने लोगों से था अवैध संबंध, तंग आकर एसपी आफिस मेंं पदस्थ एएसआई ने लगाई फांसी

Breaking : पत्नी का एक नहीं, दो नहीं इतने लोगों से था अवैध संबंध, तंग आकर एसपी आफिस मेंं पदस्थ एएसआई ने लगाई फांसी

जांजगीर-चांपा. एसपी आफिस जांजगीर में पदस्थ एएसआई (क्लर्क) उमेश भारद्वाज ने गुरुवार की रात 11 बजे अपने घर में फांसी लगा लिया। खदुकुशी का कारण पत्नी के अवैध रिश्तों से परेशान होना बताया जा रहा है। एएसआई ने खुदकुशी से पहले चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि अपनी पत्नी का तीन-तीन लोगों के साथ संबंध होना बताया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू होते ही जिनका नाम सुसाइड नोट में दर्ज है वे भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एएसआई उमेश भारद्वाज एसपी आफिस में क्लर्क है। वह गुरुवार की रात 11 बजे अपने घर में फांसी लगा लिया। उसके फांसी लगते ही शहर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर कोतवाली टीआई कौशिल्या साहू मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पंचनामा के दौरान पुलिस को उमेश भारद्वाज के पाकेट में चार पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी का तीन-तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था। उसे मैं लगातार ऐसा करने में मना करते आ रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। चार पेज के सुसाइड नोट में वह अपनी जीवन काल व शादी के बाद की स्थितियों के बारे में लिखकर सुसाइड कर लिया है।

Read More : जब पत्नी को मालूम हुई पति की ये बात, तो थाने पहुंच कर लिखाई रिपोर्ट, फिर जो हुआ पढि़ए पूरी खबर...

अंत में वह अपने कमाई के 50 प्रतिशत हिस्से को अपनी बेटी के नाम करने का उल्लेख किया है। वहीं 50 प्रतिशत राशि को माता-पिता के नाम करने की बात कही है। अंत में वह अपने स्टॉफ के लोगों व मित्रों को माफ कर देना कहकर क्षमा मांगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।