जांजगीर चंपा

गलत फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए जीएनएम विद्यार्थियों ने किया हंगामा

पुलिस को देख डायरेक्टर ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की और कहा कि उन्हें दो दिन का समय दिया जाए, वह इस समस्या दूर कर देंगे

2 min read
गलत फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए जीएनएम विद्यार्थियों ने किया हंगामा

जांजगीर-चांपा. जांजगीर शहर के अकलतरा रोड स्थित सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे जीएनएम के स्टूडेंट से फीस के नाम पर जमकर लूट करने का आरोप लगा है। प्रबंधन की इस मनमानी से त्रस्त स्टूडेंट्स के परिजनों ने बुधवार को काफी संख्या में सेंटर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. पी जैरानी से बात कर मामले की छानबीन की। पुलिस को देख डायरेक्टर ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की और कहा कि उन्हें दो दिन का समय दिया जाए, वह इस समस्या दूर कर देंगे।

ये भी पढ़ें

Video- महिला व युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि सूर्या कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में लगभग ५5 छात्राएं जीएनएम का कोर्स करने के बाद अंतिम वर्ष की परीक्षा भी दे चुकी हैं। नियम के मुताबिक इन छात्राओं को अब 6 महीने का इंटर्नशिप कोर्स करना है। यह कोर्स संस्थान द्वारा ही तय हस्पिटल में किया जाता है। इसके लिए संस्थान बच्चों से कुछ फीस लेकर संबंधित चिकित्सालय में जमा करता है, जिसके बाद स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप कोर्स कराया जाता है। जैसे ही छात्राओं को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र मिल जाता है वह नौकरी नौकरी पाने के लिए पात्र हो जाते हैं।

सूर्या की जीएनएम स्टूडेंट्स का आरोप है कि संस्थान ने इन उनका कोर्स तो पूरा करा दिया, लेकिन इंटर्नशिप के लिए इधर-उधर घुमा रहे हैं। छात्राओं ने जब दूसरे कॉलेज में पता किया तो पता चला कि वहां की छात्राओं को इंटर्नशिप कराया जा रहा है और जल्द ही वह कोर्स भी पूरा कर लेंगे। इससे छात्राओं ने डायरेक्टर से बात की तो उन्होंने पहले तो उन्होंने बतौर इंटर्नशिप फीस 5000 रुपए जमा करने के लिए कहा। जब छात्राओं ने फीस जमा कर दी तो उनसे 30000 रुपए अतरिक्त जमा करने के लिए कहा गया। इससे नाराज छात्राओं ने वहां काफी हंगामा किया और अपने परिजनों को जानकारी दी।

देखते ही देखते बुधवार दोपहर लगभग एक दर्जन भर से अधिक परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई कोतवाली थाने से एक एएसआई और महिला सिपाही कॉलेज पहुंचे और मामले के बारे में पड़ताल की।

पुलिस की दखल देखते ही प्रबंधन ऐसे सभी आरोपों से इनकार करने लगा और दो दिन में मामले का निपटारा करने की बात कही। परिजनों का कहना है कि अगर दो के भीतर प्रबंधन ने इस समस्या का हल नहीं निकाला और बिना मनमानी फीस लिए बच्चियों को इंटर्नशिप नहीं कराया तो वह प्रबंधन की ईंट से ईंट बजा देंगे। परिजनों का कहना है कि कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंस्टिट्यूट में पहले भी अलग-अलग एक्टिविटी के नाम पर मनमाने तरीके से फीस ली गई है, मजबूरी में छात्राएं दे भी रही थीं, लेकिन अब जो फीस मांगी जा रही है वह देना छात्राओं के परिजनों के बस में नहीं है। छात्राओं का कहना है कि यदि उन्हें इंटर्नशिप नहीं कराई गई और उसका प्रमाण पत्र नहीं मिला तो वह ऊपर तक शिकायत करेंगे।

ये भी पढ़ें

Breaking : पानी में तैरती लाश को देख कर निस्तारी के लिए तालाब पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश
Published on:
12 Jul 2018 01:43 pm
Also Read
View All