11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- महिला व युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी पुलिस

- पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

2 min read
Google source verification
Video- महिला व युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी पुलिस

महिला व युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा. चांपा थानांतर्गत ग्राम अमझर के पास एक महिला व एक पुरूष की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। दोनों के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। इस कारण पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चांपा पुलिस के अनुसार सबरिया डेरा निवासी कुछ लोगों ने अमझर पावर प्लांट के करीब दो लोगों की लाश देखी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चांपा टीआई प्रदीप आर्य मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

Read More : Video Gallery : कलेक्टोरेट के बाहर लकड़ी जलाकर महिला कांग्रेसियों ने पकाया खाना, भाजपा सरकार के खिलाफ खूब की नारेबाजी

जांच के दौरान पता चला कि मृतक सफरी बाई सबरिया और उसका भतीजा रामा सबरिया थे। दोनों अमझर प्लांट में काम करते थे। दोनों प्लांट में काम करने गए थे और घर वापस नहीं लौटे थे। मंगलवार की सुबह उनकी लाश मिली। घटना की सूचना पाकर पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई की। शव को देखने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। दोनों के शवों में चोट के निशान नहीं है, न ही मुंह से झाग निकल रहा है। पुलिस उलझी हुई है कि आखिरकार उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं शिवरीनारायण थानांतर्गत ग्राम कुटीपारा खरौदनगर में प्रेमी जोड़े ने मंगलवार की सुबह खुदकुशी का प्रयास किया। प्रेमी की मौत हो गई वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे खरौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका नाबालिग है और वह अपने प्रेमी को खुदकुशी की राह अपनाने के लिए हमेशा मना करती रही। लेकिन प्रेमी उसे इसी राह को आसान बता रहा था। दोनों आपस में लंबे समय से प्रेम करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन लड़की नाबालिग होने के कारण प्रेम विवाह में कानूनी अड़चने आ रही थी। आखिरकार दोनों ने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।