8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : पानी में तैरती लाश को देख कर निस्तारी के लिए तालाब पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश

- पुलिस का कहना है कि युवती अपने घर में अकेली रहती थी। उसके माता-पिता बाहर रहते हैं।
2 min read
Google source verification
Breaking : पानी में तैरती लाश को देख कर निस्तारी के लिए तालाब पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश

पानी में तैरती लाश को देख कर निस्तारी के लिए तालाब पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश

जांजगीर.चांपा. मालखरौदा थानांतर्गत ग्राम पिरदा में 18 साल की युवती पुष्पा उर्फ पिंकी बंजारे का शव मंगलवार की सुबह गांव के तालाब में तैरते हुए मिला। तालाब के पास खून की छीटें व धारदार हथियार भी मिला है। इससे साफ जाहिर होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाना लगाने की नीयत से तालाब में फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि युवती अपने घर में अकेली रहती थी। उसके माता-पिता बाहर रहते हैं। हत्या के इस मामले को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपी का सुराग अभी नहीं लग पाया है।

Read More : स्कूल शिक्षा विभाग में खूब चल रही भर्राशाही, स्कूल संचालक खेल रहे फ्रैंचाइजी का खेल, पढि़ए पूरी खबर...
मालखरौदा पुलिस के मुताबिक पुष्पा उर्फ पिंकी बंजारे पिरदा गांव में अपने घर में अकेली रहती थी। उसका पिता डोंड़की गांव में दूसरी पत्नी बनाकर रहता है। उसकी मां भी दूसरा पति बनाकर किसी दूसरे गांव में रहती है। पिंकी का भाई गांव में ही रहता है। युवती अकेली अपने घर में रहती थी। सोमवार की रात तक उसके घर में सब कुछ ठीक था। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग तालाब में निस्तारी के लिए गए तब तालाब के पचरी के पास पिंकी की तैरते हुई लाश देखकर सन्न रह गए।

आपस में कानाफूसी का दौर शुरू हो गया। गांव के कोटवार ने मामले की सूचना मालखरौदा टीआई जीएस राजपूत को दी। राजपूत मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। तालाब के पास में उन्होंने खून के छींटे और धारदार हथियार भी देखा। इससे साफ जाहिर हो गया कि युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। इधर हत्या के इस सनसनीखेज मामले के आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।