- गांव में मची सनसनी, टूट पड़ी ग्रामीणों की भीड़
जांजगीर-चांपा. नैला चौकी अंतर्गत ग्राम सरखों में सोमवार की सुबह एक युवक की लाश पेड़ में लटकते हुए मिली, जिसे देखते हुए ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। काफी देर बाद मृतक की पहचान बलौदा क्षेत्र के ग्राम ठडग़ाहरा निवासी विनोद भारद्वाज पिता दशराथ के रूप में हुई। शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ टूट पड़ी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। जांच के बाद पता चला कि मृतक का रविवार को अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने जहर सेवन कर लिया था। इससे उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पत्नी के द्वारा खुदकुशी की कोशिश की खबर पाकर युवक सरखों गांव के बिहारी तालाब पहुंचा और आम के पेड़ में फांसी लगा लिया।
सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ में लटक रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद दोनों ने इस तरह के कदम उठाए। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
Read More : इस मामले में सहायक अभियंता एसपी सिंह को कारण बताओ नोटिस, तीन दिन के भीतर अभिमत प्रस्तुत करने कहा...
जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी
इधर विनोद भारद्वाज की पत्नी जहर खा ली है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। विनोद के खुदकुशी की जानकारी उसे नहीं दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इधर गांव में घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। गांव में इस बात की चर्चा है कि आखिर दोनों ने खुदकुशी का रास्ता किसलिए अख्तियार किए।