
जांजगीर. Teacher Molest Student in Chhattisgarh: भारतीय परम्परा में स्कूल को मंदिर का स्थान दिया जाता है। वहीं शिक्षकों को भगवान से भी बढ़ कर माना जाता है। गुरु और शिष्य का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में से एक है। लेकिन आज के कलुषित परिवेश में आये दिन गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हो रहा है।
ऐसा ही एक मामला जांजगीर जिले के मामला मालखराैदा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ श्याम लाल चंद्रा नाम के एक शिक्षक अपने ही स्कूल कि छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। यही नहीं इससे पहले भी उसने कई छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी।
इस बार जब उन्होंने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की तो उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। परिजन को जब ये बार पता चली तो उन्होंने मालखरौदा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस की टीम ने आरोपी को बिलासपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।