जांजगीर चंपा

Indian Railway: चांपा रेलवे स्टेशन में हुआ क्या, 17 ट्रेनों की बारी-बारी से हुई जांच, यात्रियों में मचा हड़कंप

Indian Railway: चांपा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 17 ट्रेनों की जांच से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल यात्रियों की बेहतर यात्रा के उद्देश्य से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई..
2 min read
indian railway news, champa railway station news
चांपा रेलवे स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान ( Photo - patrika )

Indian Railway News: जांजगीर चांपा जिले के चांपा रेलवे स्टेशन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। रेलवे के अफसरों ने बारी-बारी से स्टेशन से गुजरने वाली 17 ट्रेनों की जांच की। ( Janjgir-champa news) इस दौरान 264 मामले सामने आए। वहीं नियमों को ताक पर रखकर यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कुल 264 मामलों से 1 लाख 62 हजार की जुर्माना वसूला है।

Indian Railway: चलाया गया “नाका टिकट चेकिंग अभियान”

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर प्रभावी नकेल कसने के लिए “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीईटी ने 17 ट्रेनों की जांच कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए उन्हें जागरूक किया।

इसी क्रम में 30 मई को मंडल के चाम्पा स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी एस चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सहभागिता रही।

₹1,62,565 का जुर्माना वसूला

इस दौरान चाम्पा स्टेशन ( Indian Railway) से गुजरने वाली 17 ट्रेनों तथा स्टेशन में टिकट जांच की गई। जांच के दौरान 264 मामलों से कुल ₹1,62,565 का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 192 मामलों से 01 लाख 28 हजार 835 रुपये, अनियमित टिकट के 61 मामलों से 32 हजार 630 रुपए, बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामलों से 01 हजार 100 रुपए शामिल है।

चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन का कार्य

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 7 जून से 19 जून तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इसके कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। समर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के 10 लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Updated on:
31 May 2026 06:06 pm
Published on:
31 May 2026 06:01 pm