जांजगीर चंपा

CG Public Opinion : उज्जवला योजना का लाभ नहीं लेते, यदि इन ग्रामीणों को होती ऐसी जानकारी…

- रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ रही
2 min read
CG Public Opinion : उज्जवला योजना का लाभ नहीं लेते, यदि इन ग्रामीणों को होती ऐसी जानकारी...
CG Public Opinion : उज्जवला योजना का लाभ नहीं लेते, यदि इन ग्रामीणों को होती ऐसी जानकारी...

जांजगीर-चांपा. ग्राम हरदी महामाया में उचित मूल्य की दुकान में चावल रखने के लिए गोदाम नहीं है, इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम की स्थिति बद से बदतर हो गई है। गोदाम में दरार पडऩे के कारण चावल उसके अंदर में घूस रहा है। वहीं चावल चीटी, कीट, चूहा अपना घर बना लिया है।

केंद्र सरकार की उज्जवला योजना का लाभ लेने के बाद ज्यादातर परिवारों को केरोसिन बंद कर दिया गया है। योजना के तहत जिन परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन सभी को राशन दुकान से केरोसिन देने से मना कर रहे हैं। गांव में बिजली बंद होने से चिमनी का उपयोग किया जाता है। अगर उन्हें मिट्टी तेल नहीं मिलने की जानकारी होती तो लोगों का कहना है कि वे कभी भी उज्जवला योजना का लाभ नहीं लेते।

घर चलाने के लिए उन्हें कम से कम एक माह में दो लीटर मिट्टी का तेल चाहिए, लेकिन राशन दुकान से उन्हें मिट्टी तेल नहीं मिल पा रही है। रात के अंधेरे में ऐसी ही गुजारनी पड़ रही है। मिट्टी तेल नहीं मिलने से लोग दुकान से 40 से 50 रुपए लीटर में खरीदकर काम चल रहे है।
हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें गैस सिलेण्डर से भी ज्यादा महंगा पड़ रहा है। क्योंकि गैस दो माह में खाली होता है और उसको भरवाने के लिए 790 रुपए देना पड़ता है वहीं केरोसिन लेने के लिए 40 से 50 रुपए में देना पड़ रहा है। मिट्टी तेल नहीं मिलने से ज्यादा परेशान हंै। उचित मूल्य की दुकान में 25 रुपए लीटर में केरोसिन उपलब्ध हो रही है, लेकिन गैस सिलेण्डर मिलने के कारण उन्हें मिट्टी तेल बंद कर दिया गया है।

शासन की योजना के अनुरूप राशन वितरण किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों को गैस सिलेण्डर मिल रहा है उन्हें केरोसिन देना बंद किया गया है- राकेश पाठक, सेल्समेन, ग्राम पंचायत हरदी

Updated on:
08 Jun 2018 06:55 pm
Published on:
08 Jun 2018 06:53 pm