
इस समाज के लोगों ने पार्टियों द्वारा समाज के नेताओं को मौका न देने पर सामूहिक रूप से बहिष्कार की दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय में कचेहरी चौक के सामने स्थित स्थित गांधी भवन में सात जून को मरार पटेल समाज की बैठक बुलाई गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों सहित 18 परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में एक मत से निर्णय लिया गया कि यदि प्रमुख राजनीतिक दल जिले की पटेल बाहुल्य विधानसभाओं में उनके समाज के नेताओं को टिकट नहीं देते तो वह लोग एक साथ अपने-अपने दायित्वों से इस्तीफा देंगे।
समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में समस्त मरार पटेल पदाधिकारियों, प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि जिले की तीन-चार विधानसभा क्षेत्रों में पटेल मतदाताओं की बहुल्यता है। इसे देखते हुए उन्होंने सक्ती विधानसभा सहित जांजगीर-चांपा, अकलतरा व जैजैपुर विधानसभा में राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा से समाज का प्रतिनिधित्व करने की आवाज उठाई।
पटेल का कहना है कि क्षेत्र में सभी समाज बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं और अपने समाज के युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तैयार हैं। सभी समाजों को यह निर्णय लेना चाहिए और अपना प्रतिनिधित्व करने की क्षमता शासन प्रशासन को दिखाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला में काफी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं प्रशासनिक पद ऐसे हैं जहां पर मरार समाज के लोग बैठे हुए हैं। जिस समाज में संगठन है उसी की ताकत शासन-प्रशासन भली भांति जानता है। समाज जबतक बड़े पदों पर प्रतिनिधित्व नहीं करेगा तब तक समाज की दिशा और दशा नहीं बदलेगी। इसे देखते हुए ही मरार समाज द्वारा कठोर निर्णय लिया जा रहा है।
यह लोग थे उपस्थित
बैठक में सक्ती विधानसभा से प्रेमलाल पटेलए बसंत पटेल कृषक बोर्ड सदस्य छत्तीसगढ़ और अकलतरा विधानसभा से दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश अध्यक्ष हरदिहा, महासंघ मरार पटेल छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार पटेल, हरदिहा मरार पटेल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पटेल, जिला जांजगीर चांपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, दुकालू राम पटेल, राजेश्वर पटेल, लीलागर छतराम पटेल खरौद, कांतिकुमार पटेल बम्हनीडीह, भगवानदीन पटेल चारपारा, पीलवा राम पटेल सोठी पीपरदा, जगदीश पटेल, संत कुमार पटेल औराई कला, सनत पटेल अमोरा, पंचराम पटेल शक्ति क्षेत्र से और व्यास नारायण पटेल, भास्कर पटेल, चेतेश्वर पटेल सहित जिले के सभी मरार पटेल समाज के लोग उपस्थित थे।
Published on:
08 Jun 2018 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
