8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी ट्रेलर तो कभी ट्रक से रौंदे जा रहे लोग, कम नहीं हो रही दुर्घटनाएं, आज फिर दो की मौत

- रेलवे अंडरब्रिज कन्हाईबंद के पास ट्रक ने मारी ठोकर

2 min read
Google source verification
कभी ट्रेलर तो कभी ट्रक से रौंदे जा रहे लोग, कम नहीं हो रही दुर्घटनाएं, आज फिर दो की मौत

कभी ट्रेलर तो कभी ट्रक से रौंदे जा रहे लोग, कम नहीं हो रही दुर्घटनाएं, आज फिर दो की मौत

जांजगीर-चांपा. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कन्हाईबंद के पास हुई। जिसमें दो चचेरे भाई को तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे अंडरब्रिज कन्हाईबंद के पास टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बिरगहनी चांपा के पास हुई। जिसमें ट्रक ने बाइक सवार को दो लोगों को टक्कर मार दिया। इससे एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सिम्स रेफर किया गया है।

जिला अस्पताल पुलिस के मुताबिक कन्हाईबंद के रहने वाले सत्येंद्र ताम्रकार पिता वीपत (22) अपने चचेरे भाई शरद ताम्रकार पिता पहारू दोनों जांजगीर में निजी संस्थान में काम करते हैं। दोनों ड्यूटी निपटाकर गुरुवार की दोपहर एक बजे बाइक से अपने गांव कन्हाईबंद जा रहे थे। वे कन्हाईबंद अंडरब्रिज के पास पहुंचे ही थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सत्येंद्र व शरद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।

Read More : CG Political News : महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर जोगी कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

इसी तरह दूसरी घटना कोतवाली थानांतर्गत ग्राम बिरगहनी के पास करण व उसके साथी को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। करण की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से उसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद तत्काल सिम्स रेफर किया है। पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात अकलतरा थानांतर्गत ग्राम देवकिरारी निवासी विश्वनाथ सिंह की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हुई थी। वहीं सोमवार की सुबह चांपा थाना क्षेत्र के डोंगाघाट निवासी राम शंकर पिता गणेश राम को तेज रफ्तार ट्रक ने बेरियर चौक चांपा के पास बुरी तरह से कुचला था। वहीं सोमवार की रात को फिर डभरा थानांतर्गत सूखापाली में बिहार का रहने वाला मोनू साह पिता अमित साह को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी।