जांजगीर चंपा

Weather : झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों के चेहरे खिले

बारिश की वजह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसकी वजह से बहुत से क्षेत्रों के लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान रहे।
2 min read
Weather : झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों के चेहरे खिले
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों के चेहरे खिले

जांजगीर-चांपा. सप्ताहभर से चल रहे मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद रविवार की शाम चार बजे झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों सहित आम लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं गर्मी व उमस के बीच बच्चों व युवाओं ने बारिश का मजा उठाया। हवाओं के साथ हुए बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार की शाम हुई राहत की बारिश का सभी ने जमकर मजा लिया। वहीं बारिश के कारण कुछ परेशानियां भी आई, लेकिन लोगों ने इसे नजरअंदाज किया। बारिश की वजह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसकी वजह से बहुत से क्षेत्रों के लोग घंटों बिजली गुल रहने से परेशान रहे।

Read More : डोंगीतराई सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर सचिव ने दो सौ हितग्राहियों का नाम पीएम आवास योजना से काटा, सचिव ने शपथ पत्र देकर किया स्वीकार
अंधड़, बारिश की वजह से इन दिनों बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका मुख्य कारण काफी पुराने हो चुके खंभे तथा तारों का जाल है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली गुल हो जाती है। विभाग अभी इन्हीं कारणों को दूर करने में लगा हुआ है। पेड़ गिरने तथा होर्डिंग्स तारों के ऊपर गिरने के कारण बिजली गुल की परेशानी हो जाती है। वहीं बारिश के साथ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के मुकाबले 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बारिश के कारण मौसम में ठंडकता बनी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी दिशा से आने वाली नम हवा का है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही कई हिस्सों में अंधड़ चलने की आशंका जताई है।

मानसून की चाल बढ़ी
बंगाल की खाड़ी में उठे मोरा चक्रवात के कारण केरल पहुंचकर मानसून की रफ्तार थम गई थी। इसके बाद अरब सागर में उठे चक्रवात ने इसे प्रभावित किया। रविवार को मोरा के बांग्लादेश से टकराने और अरब सागर के चक्रवात के दूर जाने से मानसून ने वापस रफ्तार पकड़ ली है। इससे 10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Published on:
10 Jun 2018 07:29 pm
Also Read
View All