जांजगीर चंपा

Crime News: जिला पंचायत भवन में युवक को बनाया बंधक, फिर बेरहमी से की पिटाई, मचा बवाल

Crime News: जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला पंचायत परिसर स्थित डीपीआरसी भवन में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप लगा है।

2 min read
सांकेतिक फोटो

Crime News: जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पास स्थित डीपीआरसी भवन में एक युवक को रातभर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। डीपीआरसी भवन शासकीय है और वहां बाहरी व्यक्ति को बंधक बनाकर रखने से बड़ा सवाल खड़े हो गया है कि आखिर शासकीय भवन का उपयोग बाहरी व्यक्तियों के द्वारा कैसे किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Crime News: आम की ट्रे के नीचे छिपा था 1.13 करोड़ का गांजा, फिल्मी अंदाज में पीछा कर पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

जिला पंचायत भवन में बाहरी व्यक्तियों की पहुंच पर सवाल

बाहरी व्यक्तियों के पास भवन की चॉबी कैसे पहुुंची। मामला सामने आने के बाद अब जिला पंचायत के अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं लेकिन शासकीय भवन का इस तरह उपयोग हो रहा था और अधिकारियों को जानकारी तक नहीं थी, यह समझ से परे हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिला पंचायत परिसर स्थित डीपीआरसी भवन का उपयोग कथित रूप से लोगों को बंद रखने के लिए कैसे किया गया।

आखिर कमरे तक पहुंच और ताला लगाने की सुविधा किसके माध्यम से मिली, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भवन में निजी व्यक्ति रहता आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पूरे मामले का खुलासा शहर की एक ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत सेल्समैन ने एजेंसी डीलर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और रातभर जिला पंचायत परिसर जांजगीर स्थित डीपीआरसी भवन में बंधक बनाकर रखने की शिकायत थाने में करने के बाद सामने आया। पीड़ित राजा उपाध्याय के मुताबिक वह अमरैया पारा जांजगीर का निवासी है और शांति देवी ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है।

उसके अनुसार 6 मई 2026 को ग्राम बोकरामुड़ा में एक किसान को ट्रैक्टर बिक्री कराई गई थी, जिसका फाइनेंस इंडसलैंड बैंक से होना था। फाइनेंस प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण 11 मई को वह ट्रैक्टर वापस एजेंसी लेकर आ गया। उसी रात एजेंसी डीलर गजेंद्र राठौर ने फोन कर उसे बुलाया और बेहरमी से मारपीट की। इसके बाद जिला पंचायत परिसर स्थित डीपीआरसी भवन के एक कमरे में रखा और बाहर से ताला लगा दिया। सुबह उसने परिजनों को फोन कर सूचना दी तब ताला तोडक़र उसे बाहर निकाला। मामले में कोतवाली पुलिस ने एजेंसी संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

गोकुल रावटे, जिपं सीईओ के मुताबिक, सरकारी भवन का उपयोग कैसे हुआ है, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है है। डीडीपी को जांच कर रिपोर्ट मांगे हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें

Bilaspur Crime News: सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लेकर घूमना पड़ा भारी, डेढ़ माह में 513 पर कार्रवाई, देखें थानोंवार आंकड़े
Published on:
14 May 2026 05:59 pm
Also Read
View All