जशपुर नगर

Crime News: नाबालिग बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, आए दिन इन हरकतों से परेशान होकर वारदात को दिया अंजाम

Crime News: शराब अधिकांश मामलों में विवाद की एक बड़ी वजह बनती है। एक परिवार में मां और बेटी दोनों घर के मुखिया से परेशान थी। लेकिन बेटी ने जो कदम उठाया वो काफी खौफनाक निकला।
2 min read
Crime News: नाबालिग बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, आए दिन इन हरकतों से परेशान होकर वारदात को दिया अंजाम

Crime News: जशपुरनगर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग बालिका ने अपने पिता की रोज-रोज शराब का नशा करने की बुरी लत और फिर शराब के नशे में आकर आए दिन घर के लोगों के साथ मारपीट और प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर घर में रखे धारदार टांगी से मारकर खून कर दिया।

Crime News: शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से 22 अप्रेल 2025 को थाना बागबहार में सूचना मिली कि पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल के एक ग्रामीण का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर हत्या कर दी गई है। थाना बागबहार द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम कराया गया।

मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जांच एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में की गई। विवेचना के दौरान पाया गया कि 21 अप्रेल की रात्रि लगभग 09:30 बजे उक्त बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी, परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछने पर उसने बताया कि, उसके पिताजी उम्र 50 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया है, खून निकल रहा है।

किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

गवाहों द्वारा अपने कथन में मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह करना बताने पर उसकी मां के समक्ष पूछताछ कर उसका मेमोरंडम कथन लिया गया। मेमोरंडम कथन में उक्त बालिका ने घटना को घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि इसके पिता मृतक आये दिन शराब के नशे में इसे व इसकी मां को गाली-गुतार कर लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे, इससे परेशान होकर मृतक की पत्नी घटना दिनांक 21 अप्रेल के शाम 5 बजे अपने मायके चली गई।

Crime News: इसके बाद बालिका का पिता बस्ती तरफ जाकर शराब पीया और रात्रि लगभग 9 बजे वापस अपने घर में आया। घर में आते ही पुन: शराब के नशे में अपनी बेटी से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया, इस पर अचानक आवेश में आकर उक्त नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर देना बताया। बागबहार पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालिका उम्र 15 साल के विरूद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अपराध स्वीकार करना पाए जाने पर उसे 23 अप्रेल 2025 को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Updated on:
25 Apr 2025 10:57 am
Published on:
25 Apr 2025 10:57 am