जशपुर नगर

Jashpur News: जल्द अमीर बनने की चाह में की साढ़े 4 साल के मासूम की नृशंस हत्या, फिर निकाल लिया किडनी, फेफड़ा और आंख

Jashpur Murder case: जशपुर जिले में 27 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया पर सर्च किया था अमीर बनने का तरीका, 5 नवंबर से गायब था मासूम, शरीर के अंग निकालने के बाद बेचने की बनाई थी योजना
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 4:49 PM IST
Innocent murder and took organs
Jashpur News, बच्चे की हत्या कर अंग निकालने वाला आरोपी (Photo- Patrika)

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़े 4 साल के मासूम बालक की नृशंस हत्या (Brutal murder) का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जल्दी और अधिक पैसा कमाने की लालच में मासूम की हत्या की थी। फिर उसने उसके शरीर के अंग निकालकर बेचने की योजना बनाई थी। मासूम 5 नवंबर से घर से गायब था। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। उसकी लाश डबरी में कंबल व गोधड़ी में लिपटी मिली थी। उसका शव क्षत-विक्षत था तथा किडनी, फेफड़ा और आंखें गायब थीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलनी गोर्रापाठ निवासी 5 वर्षीय बालक जितेन्द्र राम 5 नवंबर से घर से लापता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु की तो 7 नवंबर को गांव के एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में बोरी के अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा उसका शव बरामद हुआ। शव को मिट्टी से दबाया गया था। शव को बाहर निकाला गया तो वह क्षत-विक्षत अवस्था में था।

शरीर से किडनी, फेफड़ा और आंखें गायब (Organs missing from body) थीं। बालक का इस हालत में शव देख हर कोई कांप गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही बासुदेव उर्फ टंगनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Murder and took organs) पहले हत्या की, फिर निकाल लिए अंग

आरोपी ने अपने बयान में बताया कि वह जल्द अमीर बनना चाहता था, इस वजह से उसने सोशल मीडिया पर जल्द अमीर बनने और ज्यादा पैसे कमाने के तरीके सर्च कर रहा था। इसी बीच उसे मानव अंग बेचने के संबंध में विचार आया। इसी बीच 5 नवंबर को उसने गांव के ही मासूम जितेंद्र को बहला-फुसलाकर अपनी झोपड़ी में ले गया। कुछ देर बाद वह मुर्गा और दारू लेकर आया।

उसने बच्चे को भी दारू पिला दी, जिसके बाद वह सो गया। फिर उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या (Murder to split throat) कर दी और सीने और पेट को काटकर उसके किडनी और फेफड़ा के अलावा आंखें निकाल ली। इसके बाद शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरा। फिर खेत में बने गड्ढे में मिट्टी से दबा दिया था।

चाकू, फावड़ा और अंगों से भरी बाल्टी बरामद

पुलिस (Jashpur police) ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव, हत्या में प्रयुक्त चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी में रखे शरीर से निकाले गए अंग और अन्य सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में सन्ना थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।

Updated on:
9 Nov 2026, 4:49 PM IST
Published on: