जशपुर नगर

कमर में तमंचा दबाकर जा रहा था हथियारों का सौदागर, बीच रोड़ में हुआ कुछ ऐसा कि…

Revolver: रोड़ में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप, आरोपी से कई मामलों का हो सकता है खुलासा
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 4:41 PM IST
कमर में तमंचा दबाकर जा रहा था हथियारों का सौदागर, बीच रोड़ में हुआ कुछ ऐसा कि...
कमर में तमंचा दबाकर जा रहा था हथियारों का सौदागर, बीच रोड़ में हुआ कुछ ऐसा कि...

जशपुर. शहर के अंबिकापुर रोड मे सोमवार को दोपहर दो बाईक की जबरदस्त भिडंत हो गई, जिसके बाद दूर छिटक कर गिरे युवक की जेब मे स्थानीय लोगों ने एक देशी कट्टा (Revolver)रखे देख लिया। इसके बाद क्या था, लोगो मे मानो हड़कंप सा मच गया, उन्होंने तत्काल थाने मे इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं कटटा रखे बाईक चालक को अपने साथ थाने ले आई।

हादसे में दूसरे युवक को काफ चोट लगी थी, जिसके बाद उसे सिविल हास्पिटल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश धुव्र ने बताया कि जेब मे देशी कटा लेकर घूम रहा युवक मदनपुर इंजको का रहने वाला है। इसकी पहचान प्रिंस मरावी पिता संजय मरावी के रूप मे की गई। आरोपी ने बताया कि वह कट्टा किसी दूसरे युवक से लेकर आया था, पुलिस ने उक्त आरोपी युवक पर 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

अपने पास कटटा रखकर घूमने वाला युवक के बताए अनुसार पुलिस ने प्रेमनगर मे रहने वाले गोलू सतनामी नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार गोलू सतनामी ने प्रिंस मरावी को कट्टा बेचने की फिराक से दिया गया था।

कई मामलों का हो सकता है खुलासा
पत्थलगांव में सोमवार को बाजार का दिन था। इससे पूर्व बाजार के रोज शहर मे अनेक चोरी एवं लूट की घटनाएं घटित हो चुकी है। पिछले दो माह पूर्व कांसाबेल के एक व्यापारी से लगभग दो लाख रुपए की उठाईगिरी की गई थी। आज भी बाजार का दिन रहने के कारण कटटे के साथ घूम रहे युवकों के द्वारा लोगों ने ऐसी ही किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने का अंदेशा जाहिर किया है। इधर पुलिस युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पुराने अपराधिक मामलों के तार सुलझाने का प्रयत्न कर रही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: