जशपुर नगर

Sushasan Tihar 2025: CM विष्णुदेव साय ने आश्रम भवन निर्माण के लिए 1.15 करोड़ की स्वीकृति दी..

Sushasan Tihar 2025: जशपुरनगर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है।
less than 1 minute read
Sushasan Tihar 2025: CM विष्णुदेव साय ने आश्रम भवन निर्माण के लिए 1.15 करोड़ की स्वीकृति दी..(photo-patrika)
Sushasan Tihar 2025: CM विष्णुदेव साय ने आश्रम भवन निर्माण के लिए 1.15 करोड़ की स्वीकृति दी..(photo-patrika)

Sushasan Tihar 2025: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम दोकड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के आगमन पर 1 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई।

Sushasan Tihar 2025: सुशासन तिहार के दौरान CM साय ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप ग्राम दोकड़ा में मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए तथा कल्याण आश्रम भवन निर्माण के लिए 95 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय न केवल ग्राम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। सुशासन तिहार के इस चरण को स्थानीय लोग विकास और भरोसे की नई दिशा मान रहे हैं।

Published on:
19 Aug 2025 05:11 pm