
जशपुर. पंचायत चुनाव में बीडीसी पद की उम्मीदवार महिला नामांकन फॉर्म भरने के बाद परिवार समेत गायब हो गयी है। महिला के ससुर ने इस मामले में थाने जा कर महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोतबा चौकी इलाके की रहने वाली रजनी सिदार नाम की एक महिला ने कुछ दिन पहले बीडीसी पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म भरा था। बीते मंगलवार की शाम को कुछ लोग महिला के घर आये और विधायक से मिलने की बात कह कर रजनी उसके पति और बच्चे को भी साथ लेकर गए लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटे।
महिला के ससुर ने शंकर सिदार ने थाने में महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बहु के भाजपा समर्थन में पर्चा भरने के कारण नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने के लिए ही उनका अपहरण हुआ है।