Big Incident: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तंबाकछार के सखाझरन में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां बच्चों को तैरना सिखाने के दौरान एक पिता की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
Big Incident: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तंबाकछार के सखाझरन में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शोबिंद राम (35 वर्ष), पिता रघु राम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बगीचा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शोबिंद राम गुरुवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वन विभाग के तालाब में नहाने गया था। परिवार तालाब के एक किनारे पर मौजूद था, जबकि शोबिंद दूसरी ओर नहा रहा था। इसी दौरान उसने अपने बच्चों से कहा कि वह तैरकर उनके पास आएगा और उन्हें तैरना सिखाएगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शोबिंद जैसे ही तालाब के बीच हिस्से में पहुंचा, अचानक उसकी सांसें फूलने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह गहरे पानी में डूब गया। पत्नी और बच्चे बेबस होकर उसे डूबते देखते रह गए। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
घटना स्थल पहाड़ी तराई क्षेत्र में स्थित है, जहां तालाब का एक हिस्सा घने जंगलों से घिरा हुआ है। दुर्गम रास्तों और संसाधनों की कमी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई।
लगातार प्रयासों के बाद करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
अवैध रेत खनन में नाबालिगों से काम, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मासूम की मौत, दूसरा गंभीर- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर (सीजी 12 बीएस 5759) की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार दो नाबालिग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई… पूरी खबर पढ़े