जशपुर

Khudia Rani Temple: जशपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, खुड़िया रानी मंदिर में होंगी आधुनिक सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Temple Development Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुड़िया रानी मंदिर में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मंदिर परिसर को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
2 min read
Jun 18, 2026
Khudia Rani temple
खुड़िया रानी मंदिर में होंगी आधुनिक सुविधाएं (Photo Patrika)

Khudiya Rani Temple Development: जशपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस योजना के तहत मंदिर परिसर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे यह स्थल एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकेगा।

Jashpur Tourism News: आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिछली स्थित प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कलेक्टर ने कहा

इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं और विकास कार्यों पर सुझाव लिए गए। कलेक्टर व्यास ने कहा कि खुड़िया रानी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का सुझाव दिया। साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी बताई गई।

पहले ही मिल चूका 25 लाख रुपये

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता एवं रखरखाव को स्थायी स्वरूप देने के लिए यूजर चार्ज की व्यवस्था भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व में 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र

इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा। हरे-भरे पर्वतों, प्राकृतिक गुफाओं और मनोहारी वातावरण से घिरा खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
18 Jun 2026 06:06 pm
Published on:
18 Jun 2026 05:18 pm