जशपुर

डैम किनारे पानी पीना गजराज को पड़ा महंगा, डूबने से हुई मौत, तैरती मिली लाश तो हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डैम में डूब जाने से एक हाथी की मौत हो गई।कीचड़ में पैर फंस जाने की वजह से वह गहरे में चला गया और मौत हो गई।

2 min read
Oct 12, 2017
डैम किनारे पानी पीना गजराज को पड़ा महंगा, डूबने से हुई मौत, तैरती मिली लाश तो हुआ खुलासा

जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी वन परिक्षेत्र के डैम में डूब जाने से एक हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के कुंजारा गांव के नजदीक श्रीनदी में निर्मित बांध की है।

बताया जा रहा, पिछले कुछ दिनों से कुनकुरी वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का झुंड वन क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों के भय से ग्रामीण जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। गुरुवार को इस बांध के गेट को खोला गया था तो जल स्तर कम होने पर बांध में हाथी का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर कुनकुरी के एसडीओ व रेंजर मौके पर पहुंचे। मृत हाथी का शव पानी के कारण बुरी तरह से फूल चुका था और सडऩे की स्थिति में पहुंच चुका था। वन अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी की मौत तीन से चार दिन पूर्व हुई है। पानी पीने या जल क्रीड़ा के दौरान हाथी का पैर कीचड़ में फंस गया होगा जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार डैम में पानी पीने या जल क्रीड़ा के दौरान हाथी का पैर कीचड़ में फंस जाने से डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है। हाथियों के भय से ग्रामीणों के डैम की ओर ना जाने से इस घटना की भनक किसी को नहीं मिल पाई। मृत हाथी को देखने कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ डेम के पास जुट गई।

Published on:
12 Oct 2017 09:35 pm
Also Read
View All