जशपुर

बड़ी सौगात: पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए अब हर माह लगेगा मेडिकल कैंप, राज्यपाल ने दिए निर्देश

CG News: जशपुर में जनजातीय विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई है। राज्यपाल रमेन डेका ने पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जैसे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए प्रत्येक माह नियमित मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Apr 06, 2026
राज्यपाल रमेन डेका (Photo- PRO)

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने रविवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों और जशपुर विकासखंड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किए एक पेड़ मां के नाम अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिले के संभावित टीबी मरीजों की जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को मरीजों का बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्तन कैंसर की भी विशेष जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाए मरीजों को मेडिकल कॉलेज रायपुर अम्बिकापुर और एम्स रायपुर भेजकर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल बीमारी और रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों और गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ, वनमंडला अधिकारी और जिला स्तरीय और विकास खंड अधिकारी उपस्थित थे।

जनजाति परिवारों के लिए पायलेट प्रोजेक्ट चालू करें

उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के लिए प्रत्येक माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा है और उनके जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में शाम के समय विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक और कौशल विकास करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिले में नावाचार को भी बढ़ावा देने के लिए कहा है और संरक्षित जनजाति परिवारों के लिए पायलेट प्रोजेक्ट चालू करने के निर्देश दिए हैं। रमेन डेका ने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। छोटे और बड़े किसानों के खेतों में डबरी निर्माण और पुराने कुआं का जिर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं।

जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य पर प्रोत्साहन

राज्यपाल रमेन डेका ने बच्चों को नशापान से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समीक्षा के दौरान जशपुर जिले की लखपति दीदी लालमणि प्रजापति को सम्मानित करने की बात कही उन्होंने कहा लखपति दीदी ने बढ़िया काम किया है उन्हें राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल ने जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए और हस्तकला में पारंगत बनाने के लिए समूहों की दीदियों को आसाम और ओडिशा राज्य भेजने के निर्देश दिए है ताकि समूह की महिलाएं बाजार की मांग के अनुसार नया डिजाइन के साड़ी, साल और अन्य सामग्री तैयार कर सकें।

ये भी पढ़ें

CG News: कोरबा के जटांगपुर को बड़ी सौगात, 1.30 करोड़ से सुधरेगी सड़क, बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

Published on:
06 Apr 2026 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर