जशपुर

CG Crime: एसबीआई की कियोस्क शाखा में लूट के दौरान चली गोली, बीच बचाव कर रही महिला की मौत

• •
Updated: 6 Nov 2024, 11:12 AM IST
CG Crime

CG Crime: जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बटईकेला गांव मंगलवार को दोपहर में एसबीआई के कियोस्क शाखा को हथियारबंद लुटेरों ने लूटने की असफल कोशिश की। इस दौरान छीना झपटी में पिस्तौल की फायरिंग से कियोस्क शाखा संचालक युवक घायल हो गया।

जबकि इस हादसे में संचालक की नानी, जो बीच बचाव की कोशिश कर रही थी उसकी गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुची। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देकर लुटेरे जंगल की तरफ भाग निकले।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर 11:30 बजे के आसपास की है। बटईकेला निवासी किराना व्यापारी संतु कुमार गुप्ता अपने दुकान में बैठा था, तभी दो अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर दुकान पहुंचे और संतु पर पिस्टल से गोली चला दी। उक्त घटना में युवक को नानी उर्मिला गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतु घायल है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस की टीम चारों तरफ नाकेबंदी कर जांच कर रही है।

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा जिले में नाकेबंदी कराई गई है और सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Updated on:
6 Nov 2024, 11:12 AM IST
Published on: