जशपुर

Weather Update: 4 दिन तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जशपुर में तबाही के हालात, कई इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका

Rain Alert: बुधवार 18 मार्च को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के बीच गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी (अंधड़) चलने की आशंका के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

2 min read
Mar 18, 2026
आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट (Photo: IANS)

Weather Update: सोमवार शाम जिला मुख्यालय जशपुर सहित पूरे जिले में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज अंधड़ के कारण शहर के कई आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की छतें उड़ गईं। कई स्थानों पर दुकानों में लगे एस्बेस्टस और टीन की चादरें उखड़कर सड़कों पर बिखर गईं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

Weather Alert: CG में बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

बिजली व्यवस्था ठप, शहर घंटों अंधेरे में

आंधी का सबसे ज्यादा असर शहर की विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। तेज हवा और पेड़ों के गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे पूरा शहर कई घंटों तक अंधकार में डूबा रहा जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटीं बिजली के तारों पर मलबा गिरा जिससे कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही, इस कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़कों पर बिखरा मलबा, बढ़ी दिक्कतें

आंधी के बाद शहर का नजारा अस्त-व्यस्त नजर आया। सड़कों पर प्लास्टिक, टीन और एस्बेस्टस के टुकड़े बिखरे पड़े थे, कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए। इससे यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं नगर प्रशासन को देर रात तक स्थिति सामान्य करने में मशक्कत करनी पड़ी।

मौसम विभाग की चेतावनी, अभी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम अभी और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि, एक पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है (80ए पूर्व, 22ए उत्तर) पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास 0.9 किमी तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

बुधवार का पूर्वानुमान, फिर आएगा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 18 मार्च को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के बीच गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी (अंधड़) चलने की आशंका के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से सरगुजा संभाग के जिलों में ओलावृष्टि का अधिक खतरा जताया गया है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आई इस बदलाव से अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। मौसम ठंडा और अस्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अंधड़ के दौरान नागरिकों को सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है।

Updated on:
18 Mar 2026 03:32 pm
Published on:
18 Mar 2026 03:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर