14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Transfer: थानों में नई पोस्टिंग, चार TI सहित 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी…

CG Police Transfer: जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Police Transfer: थानों में नई पोस्टिंग, चार TI सहित 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी...(photo-patrika)

CG Police Transfer: थानों में नई पोस्टिंग, चार TI सहित 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी...(photo-patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

CG Police Transfer: 11 पुलिसकर्मियों के तबादले

जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों (SI) और तीन सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) का स्थानांतरण किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है, ताकि थानों में कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सके।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।