जौनपुर

शादी कर युवक से लाखों की ठगी…फर्जी दुल्हन फरार, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जौनपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां अंतर्राज्यीय ठगों का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है जो शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी करता था।

2 min read
Jan 23, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह ने फर्जी शादी रचाकर एक युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए।मामले का खुलासा शुक्रवार को CO सदर देवेश कुमार सिंह ने किया।पुलिस ने आदमपुर मोड़ के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 32,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें

महिला इवेंट मैनेजर की अपहरण के बाद हत्या, जंगल में 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया शव, 11 दिन में खुली परतें

चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दुल्हन फरार

गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश कुमार गौतम निवासी कौड़िया थाना शाहगंज, आशु गौतम निवासी खम्हौरा थाना सरायख्वाजा, रुक्सार निवासी मीरपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर तथा काजल निवासी मियापुर थाना लाइन बाजार जौनपुर शामिल हैं। फर्जी दुल्हन नेहा फिलहाल फरार बताई जा रही है।

शादी में होने वाले खर्चे के नाम पर संभल के युवक से लिए पैसा

जानकारी देते हुए CO ने बताया कि संभल जनपद निवासी विनोद कुमार पुत्र गजराम, जो शादी के लिए लड़की की तलाश में थे, गिरोह ने उन्हें जाल में फंसाया। विनोद के साले के माध्यम से गिरोह ने संपर्क किया और अपनी सहयोगी लड़की नेहा की तस्वीर भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद विनोद को मल्हनी बाजार बुलाया गया, जहां शादी की खरीदारी और अन्य खर्चों के नाम पर उनसे पैसे लिए गए।

मंदिर में कराए फर्जी शफी, पानी लेने के बहाने दूल्हे को गाड़ी से उतारा

गिरोह ने विनोद को जन सेवा केंद्र ले जाकर स्कैनर के माध्यम से उनके भाइयों से बड़ी रकम मंगवाई। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने रकम आपस में बांट ली और कुछ सामान खरीदा। इसके बाद विनोद और नेहा को मल्हनी के एक मंदिर में ले जाकर फर्जी शादी करवाई गई। शादी के बाद जब विनोद को जौनपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने ले जाया जा रहा था, तो कुत्तूपुर के पास पानी लेने के बहाने उन्हें वाहन से उतारा गया।

मौका देखते ही दुल्हन लेकर फरार हुए आरोपी, चार आरोपित गिरफ्तार

इसी दौरान गिरोह नेहा को लेकर फरार हो गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने इससे पहले भी छतरपुर, अंबेडकरनगर और जौनपुर सहित कई जिलों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

कोडीन कफ सिरप तस्करी पर शिकंजा: मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता की संपत्ति कुर्क, वाराणसी में पुलिस का एक्शन

Updated on:
23 Jan 2026 04:05 pm
Published on:
23 Jan 2026 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर